स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें हम भारत के लोग.......

 *स्वामी आत्मानंद शासकीयअंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में संविधान दिवस मनाया गया*

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में दिनांक 26/11/2021को सविधान दिवस  पूरे उत्साह से विद्यालय प्रांगण में मनाया गया,  इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र,छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर  विद्यालय के प्राचार्य विनोद  कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किए।प्राचार्य ने  मां सरस्वती व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने किया।  इस संविधान दिवस पर विद्यालय की छात्रा कुमारी मीनाक्षी कंवर ने सविंधान की प्रस्तावना हम भारत के लोग....... को विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिका ने दोहराया। इस पावन बेला में विद्यालय के वरिष्ट व्याख्याता भैरब भौमिक  ने संविधान निर्माण के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा इस स्वर्णिम बेला को सार्थक बनाया। इनके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थी आरजू माला एवम साथी ने मेरा मुल्क मेरा देश....... देशभक्ति गीत गाकर समा बांधा। विद्यार्थियों ने मानव चेन बनाकर सविंधान लिखा जिससे सभी भारतीयों में एकता ,समरसता की भावना जागे और देश के संविधान निर्माताओं को याद किया।

विद्यालय के छात्र छात्राएं

विद्यालय के प्राचार्य विनोद   कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर एवम संविधान निर्मात्री सभा के सभी सदस्यों ने भारत के सभी नागरिकों को अधिकार,न्याय,एवम स्वतंत्रता देकर जीवन सार्थक बनाया। श्री गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके (डॉक्टर भीमराव राव अंबेडकर)  द्वारा सुझाए गए विचारों को पालन करने तथा सविधान की प्रस्तावना को अनिवार्य रूप से  समझते हुए व्यवहार करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवम शिक्षकों को संविधान दिवस की हार्दिक  शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

विद्यालय के व्यायाम शिक्षक  आशुतोष कुजूर ने इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के  प्रधान पाठक  गोपाल कुमार वर्मा,श्रीमती रोहिणी सिन्हा,सुश्री स्मृति कुजुर, विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिका एवम नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post