युवा दिल

 

युवा दिल

1.भगवान किसी ने देखा नहीं,देखने की इच्छा रखने वाले।
जिंदादिल इंसान थे वे,विश्व में भारत का नाम जगाने वाले।।
जीवन की अनुभूति करा कर, सबका मार्गदर्शन करने वाले।
युवा दिल की उपज मन में,संसार को ज्ञान से सजाने वाले।।

2. नन्द की आनंद की, स्वामी विवेकानंद की।
भारत माता के सपूत, जिंदादिल इंसान की।।
न रुकने की कसम खाने वाले, ज्ञान के भगवान की।
युवा दिल धड़के सीने में, जय स्वामी विवेकानंद की।।


3. गेरुआ वस्त्र धारण कर, ज्ञान कि ज्योति जलाने वाले।
स्मृति क्षमता कि अद्भुत मिशाल, ऐसे सच्चे धर्म वाले ।।
रामकृष्ण जैसे गुरु कि कृपा, ऐसे शिष्य बनने वाले।
युवा दिल हो सीने में , ऐसा पाठ पढ़ाने वाले।।


4.युवाओं के आराध्य , मन में तरंग उपजाने  वाले।
सत् सत् प्रणाम करें सब, जीवन की राह दिखाने वाले।।
मेरे आराध्य मेरे मन  में,नई ऊर्जा का भरने वाले।
विवेकानंद नाम जिनका, हिन्दुस्तानी दिलवाले।।


5. युवा दिल का नाम,मैंने आज सम्मान में दिया है।
युगों युगों तक  पुजे जाएंगे, ऐसा उन्होंने राह दिखाया है।
चेहरा खिल उठा है, उनके यादों में दिन प्रतिदिन।
अर्पित है यह कविता, सारे युवाओं को आज के दिन।।

               "युवाओं को समर्पित"

*@मुकेश जशपुर*

Post a Comment

Previous Post Next Post